पितृपक्ष मेले से पहले बालाजी नगर में जलनिकासी की समस्या, पार्षद ने नगर आयुक्त से की त्वरित कार्रवाई की मांग
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 17, 2026
- 137 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी------ वार्ड संख्या 04 की पार्षद अनुपमा कुमारी ने नगर आयुक्त, गया नगर निगम को आवेदन देकर बालाजी नगर रोड संख्या 04 में जलनिकासी की गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित कराया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत बुडको द्वारा निर्मित नाले का उचित निकास नहीं बनाया गया है। इसके कारण नाले का गंदा पानी बालाजी मुख्य सड़क पर बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पार्षद ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला कुछ ही दिनों में प्रारंभ होने वाला है। इस मार्ग से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु एवं पिंडदानी गुजरते हैं। ऐसे में सड़क पर बहता गंदा पानी शहर की छवि को प्रभावित कर सकता है।
उन्होंने नगर आयुक्त से स्थल का शीघ्र निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा नाले के उचित निकास की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि स्थानीय लोगों को इस समस्या से राहत मिले और पितृपक्ष मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


रिपोर्टर