जानलेवा हमला मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, रामपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jun 26, 2026
- 24 views
रामपुर, जौनपुर। थाना रामपुर पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना रामपुर पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 134/2026, धारा 115(2), 352, 351(3) एवं 109(1) बीएनएस से संबंधित तीन आरोपियों को शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अरविंद पटेल पुत्र केशव राम पटेल, संतोष कुमार पुत्र अरविंद पटेल तथा मनीष पटेल पुत्र अरविंद पटेल, निवासी ग्राम सेहरा, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर शामिल हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद तथा कांस्टेबल सुरेश यादव शामिल रहे। रामपुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।


रिपोर्टर