मोहर्रम में विघुत रहेगी बाधित


रोहतास। मोहर्रम के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ0 नेहा कुमारी ने एक प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि इस बार एहतियात के तौर पर उच्चस्तरीय निर्देश प्राप्त कर सभी छोटे-बड़े जुलूस के समय विद्युत आपूर्ति बाधित करने का निर्णय लिया गया है,क्योंकि पिछले साल मुहरर्म-जुलूस के दौरान डेहरी अनुमंडल के अकबरपुर में विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होने की वजह से बड़ी घटना हो गयी थी। अपने दिये प्रेस-विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने के बाद कई छोटी-बड़ी तकनीकी समस्यायें होती हैं,जिसके करण इसे सामान्य होने में समय लगता है। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा है कि अगले दो मिट्टी-जुलूस के समय में बदलाव करने की भी योजना है। मोहर्रम में छोटी-बड़ी चौकी तथा पहलाम-जुलूस के दौरान इस बार विद्युत आपूर्ति लम्बे समय तक बाधित रह सकती है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट