दरीहट थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील


संवाददाता पारस नाथ दुबे



डेहरी रोहतास।आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर दरीहट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष रवि रंजन प्रियदर्शी ने की।


बैठक में थाना अध्यक्ष ने मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की:- जुलूस निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार ही निकाला जाए- डीजे के उपयोग पर लागू प्रतिबंधों का पूरी तरह पालन हो - किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और न फैलाएं- संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें


रवि रंजन प्रियदर्शी ने कहा कि पर्व के दौरान शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।


बैठक में मुहर्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर आवश्यक सुझाव दिए गए। इस दौरान जिला परिषद सदस्य नथुनी पासवान, शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट