तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मोटरसाइकिल चालकों को मारी टककर, चार लोग गंभीर घायल मोटरसाइकल सवार महिला का कटा हाथ


तलेन । तलेन सारंगपुर रोड़  पर शुक्रवार  शाम 3 बजे के लगभग श्मशान के पास पर तेज रफ्तार स्कार्पियो क्रमांक ने MPO9AK2600 ने मोटरसाइकिल चालकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें एक महिला का हाथ कटकर अलग हो गया। मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे जिसमें दो महिला और एक पुरुष थी। वही स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे जिसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार स्कार्पियो टक्कर मारते हुए नाले को पार करते हुए एक बबुल के पेड़ से जा टकराईं।  घटना की सुचना लगते ही तलेन थाना प्रभारी धर्म वीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहाँ उन्होंने अपनी टीम के साथ  घायलों को पुलिस वाहन व निजी वाहन से शुजालपुर रेफर किया गया वही गंभीर घायलों मे 

हनीफ पिता सलीम खान उम्र 50 साल निवासी इकलेरा (मोटरसायकल सवार )

आईशा बी पति आजाद उम्र 40 साल निवासी इकलेरा (मोटरसायकल सवार )

 मुमताज पिता  हनीफ खान उम्र45 साल निवासी इकलेरा (मोटरसायकल सवार )

गोकुल पिता देवीसिंह लववंशी उम्र 40 साल निवासी कसीस होटल सारंगपुर (स्कॉर्पियो)सवार 

को पुलिस वाहन व निजी वाहन से शुजालपुर ले जाया गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट