38वीं जिला स्तरीय मलखंभ चैंपियनशिप तलेन में संपन्न, पदक विजेता खिलाड़ी संभाग एवं राज्य स्तर के लिए चयनित
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jun 14, 2026
- 66 views
तलेन । अंतर्राष्ट्रीय मलखंभ दिवस 15 जून के उपलक्ष्य में 38वीं जिला स्तरीय मलखंभ चैंपियनशिप का आयोजन रविवार को शीतला माता मंदिर स्थित मैदान, में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद तलेन के अध्यक्ष नारायण सिंह यादव के द्वारा मलखंभ की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। उन्होंने मलखंभ खेल की शुरुआत कराई एवं खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर उनकी सराहना की।38वीं जिला स्तरीय मलखंभ प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी संभाग स्तरीय एवं राज्य स्तरीय मलखंभ प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इन खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के लिए संभागीय खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती शर्मिला डाबर ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि नारायण सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि चंद्रर सिंह उस्ताद, लक्ष्मी नारायण यादव, श्याम वात्रे, वार्ड पार्षद पप्पू अहिरवार सहित सभी अतिथि एवं पार्षद गण उपस्थित रहे हैं। इन सभी ने अपने बचपन में अखाड़े-व्यायामशालाओं में नियमित अभ्यास किया है एवं कहीं न कहीं खेलों से गहराई से जुड़े हुए हैं। इन्हें मलखंभ खेल की बारीक समझ भी है और ये सभी अपने जमाने के बेहतरीन खिलाड़ी एवं पुराने उस्ताद रहे हैं। अतिथियों के अनुभव एवं मार्गदर्शन से खिलाड़ियों का मनोबल काफी बढ़ा।वही कार्यक्रम में प्रशिक्षक एवं सहयोगी देवेंद्र पुष्पद मलखंभ कोच, मनोज बागवान मलखंभ कोच, आशीर्वाद यादव बजरंग अखाड़े के कोच मुकेश पुष्पद बजरंग कार्यकर्ता उपस्थित हैं।
इस प्रतियोगिता में अंडर-12 आयु वर्ग में प्रथम वंश अहिरवार, पिता - पप्पू सिंह अहिरवार ,द्वितीय केशव पुष्पद ,तृतीय रणवीर पुष्पद वही अंडर-14 आयु वर्ग में प्रथम लोकेश भीलाला ,द्वितीय प्रज्ञा मालवीय अजय मालवीय वही अंडर-18 बालक वर्ग प्रथम दक्ष इचोरिया, द्वितीय दर्श पुष्पद, तृतीय हनुमंत यादव18 वर्ष से ऊपर वर्ग मे प्रथम यशनाथ,द्वितीय नीलेश भीलाला ,तृतीया देव इचोरिया रहे। इसके अतिरिक्त निखिल, प्रतीक नायक, अक्षत पुष्पद आदि खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वही राजगढ़ डिस्ट्रिक्ट मलखंभ एसोसिएशन के सचिव श्री भरत सिंह बांधेवाल के सफल संचालन में यह प्रतियोगिता संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में नगर तलेन सहित पूरे राजगढ़ जिले के कई मलखंभ खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


रिपोर्टर