परिवहन विभाग में पैसा लेकर बिना चलान वाहन छोड़ने की जांच
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 18, 2026
- 5 views
रोहतास। परिवहन विभाग में कार्यरत प्रवर्तन अवर निरीक्षक का सड़कों पर चलने वाले वाहनों की जाँच करना,मोटर वाहन अधिनियमों का पालन सुनिश्चित करना,परमिट की जाँच करना तथा ओवरलोडिंग रोकने जैसे अनेक कार्य होते हैं। इनके माध्यम से सरकार को काफी राजस्व की प्राप्ति होती है,लेकिन कुछ ऐसे भी हैं,जो अपना राजस्व बढ़ाने की फिराक में सरकारी राजस्व को चूना लगाते हैं। कुछ ऐसा ही आरोप रोहतास जिला परिवहन विभाग के अवर प्रवर्तन निरीक्षक घनश्याम कुमार पर लगभग एक माह पूर्व लगा था,जिन्हें अपने राजस्व-उगाही की चिंता अधिक और सरकारी राजस्व की चिंता बहुत कम है। उन पर एक युवक से उनके निजी चालक द्वारा पकड़े गये वाहन को छोड़ने के लिए 95,000 हज़ार की जगह मात्र 25000 रूपये में सौदा करने का ऑडियो वायरल हुआ था। इस संदर्भ में जिला परिवहन पदाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए चार सदस्यीय कमिटी भी बनायी थी, लेकिन अभी तक कमिटी की रिपोर्ट नहीं आ सकी है। जिला परिवहन पदाधिकारी से इस संवाददाता द्वारा अपने मोबाइल फोन से पूछे जाने पर कि इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई क्या हो रही है? के जवाब ने उन्होंने बताया कि कमिटी की रिपोर्ट का इंतजार है। यदि वायरल ऑडियो सही पाया गया तो कार्रवाई निश्चित है।


रिपोर्टर