नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के 15 छात्रों का फार्मासिस्ट पद पर चयन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 18, 2026
- 5 views
रोहतास। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के डिप्लोमा इन फार्मेसी के 15 विद्यार्थियों का चयन बिहार सरकार में फार्मासिस्ट पद पर हुआ है। इसकी जानकारी देते हुए संस्थान के डीन सह प्राचार्य डॉक्टर धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन एवं संस्थान द्वारा प्रदान की गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रतिफल है।
चयनित विद्यार्थियों में अभिमन्यु कुमार,सरोज कुमार,रंजन कुमार, चिन्ता कुमारी, आलोक कुमार, शशिकांत प्रसाद,अमन आनंद, चंदन कुमार, श्रुति कुमारी, गुलशन कुमार,प्रभात कुमार पंकज, मुकेश कुमार, पंकज कुमार गुप्ता,आफरीन तबस्सुम एवं अयूब अंसारी शामिल हैं। छात्रों के उल्लेखनीय सफलता पर नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) धर्मेन्द्र कुमार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, समर्पण तथा संस्थान के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय एवं नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावसायिक कौशल तथा रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा संस्थान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक होगी।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय एवं संस्थान के सभी शिक्षकगण, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


रिपोर्टर