सासाराम चेंबर ऑफ कॉमर्स की कोर कमेटी का हुआ गठन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 16, 2026
- 4 views
रोहतास।सासाराम के स्थानीय व्यापार जगत को नई दिशा देने और व्यापारियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए सासाराम चेंबर ऑफ कॉमर्स की कोर कमेटी का विधिवत गठन किया गया है। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को रोहतास चेंबर ऑफ कॉमर्स के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया।
रोहतास चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद प्रसाद जी की उपस्थिति में कोरे कमिटी का गठन किया गया। उन्होंने व्यापारिक एकता पर बल देते हुए नई कमेटी को शुभकामनाएं दीं। वहीं, इस अवसर पर सासाराम चेंबर ऑफ कॉमर्स के सेक्रेटरी अमित कुमार आर्या जी ने कमेटी की भावी योजनाओं और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
इस आयोजन के दौरान सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह कोर कमेटी आने वाले समय में सासाराम के व्यापारियों के उत्थान और उनके व्यापारिक अधिकारों की रक्षा के लिए एक सक्रिय भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में व्यापारिक समुदाय के कई प्रमुख सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में चेंबर की मजबूती और व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
नए सदस्यों का स्वागत.....
इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने सासाराम चेंबर ऑफ कॉमर्स की सदस्यता ग्रहण की, जिनमें प्रमुख हैं:
डॉ. इरफान अहमद,सरदार मनजीत सिंह,एडवोकेट अंजनी श्रीवास्तव,पंकज कुमार सोनी,अनुराग कुमार,अमित सोनी,जय प्रकाश सोनी,सोनू कुमार,दीपू कश्यप
काशी नाथ गुप्ता उपस्थित थे।


रिपोर्टर