लूट एवं वाहन चोरी के 04 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 12 मोटरसाइकिलें कीमत लगभग 6,50,000 रुपये बरामद
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jun 15, 2026
- 5 views
राजगढ़ । राजगढ़ जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित कुमार तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खिलचीपुर श्री डी.व्ही.एस. नागर के नेतृत्व में थाना खिलचीपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी एवं लूट की घटनाओं का सफल खुलासा किया गया है।
घटना का विवरण
थाना खिलचीपुर क्षेत्र में विगत दिनों मोटरसाइकिल चोरी की लगातार घटनाएं सामने आई थीं।
अपराधों का विस्तृत विवरण
1. अपराध क्रमांक 178/2026, धारा 303(2) बीएनएस
दिनांक 06.05.2026 को फरियादी बालूसिंह वर्मा निवासी ग्राम खेड़ी, थाना खिलचीपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP39MC9869 शासकीय अस्पताल खिलचीपुर के सामने खड़ी थी, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
2. अपराध क्रमांक 199/2026, धारा 303(2) बीएनएस
दिनांक 03.06.2026 को फरियादी गोविंदप्रसाद गुप्ता निवासी पटवा बाजार, खिलचीपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP39MV1696 पटवा बाजार स्थित मुख्य चौराहे पर खड़ी थी। घर भोजन करने जाने के दौरान अज्ञात चोर उक्त मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
3. अपराध क्रमांक 202/2026, धारा 303(2) बीएनएस
दिनांक 06.06.2026 को फरियादी महेन्द्रसिंह सौंधिया निवासी ग्राम मेहराजपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक MP39MJ3155 शासकीय अस्पताल खिलचीपुर के सामने खड़ी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर अपराध कायम कर जांच प्रारंभ की गई।
4. अपराध क्रमांक 210/2026, धारा 303(2) बीएनएस
दिनांक 09.06.2026 को फरियादी रायसिंह दांगी निवासी जैतपुराकलां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP41MU6020 ओडिया हनुमान मंदिर के सामने खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
5. अपराध क्रमांक 212/2026, धारा 303(2) बीएनएस
दिनांक 09.06.2026 को फरियादी बाबूलाल तंवर निवासी बादरी पपडेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP39MG8645 थावरिया बाजार में खड़ी थी, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
उक्त सभी अपराधों में थाना खिलचीपुर पुलिस द्वारा घटनास्थलों का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण एवं तकनीकी साक्ष्यों का संकलन किया गया। जांच के दौरान संदेहियों की पहचान कर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने वाहन चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया।
लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, स्थानीय सूचना तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।
पुलिस द्वारा संदेही राधेश्याम तंवर से पूछताछ की गई, जिसने अपने साथी अनिल उर्फ कालूराम बसोड़ के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि चोरी की मोटरसाइकिलें तुलसीराम लोधा को बेची जाती थीं।
आरोपियों के कब्जे से कुल 12 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं जिनकी अनुमानित कीमत ₹6,50,000/- है।
लूट के पुराने प्रकरण का भी खुलासा
पूछताछ के दौरान आरोपी राधेश्याम तंवर ने वर्ष 2025 में थाना खिलचीपुर के अपराध क्रमांक 320/2025 धारा 126(2), 115(2), 3(5) बीएनएस में दर्ज लूट के प्रयास की घटना को भी स्वीकार किया। आरोपी ने अपने साथी मुकेश तंवर के साथ मिलकर एक व्यक्ति का पीछा कर उसका बैग छीनने का प्रयास किया था तथा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की थी।
उक्त प्रकरण में धारा 309(6) बीएनएस का इजाफा कर प्रकरण का सफल खुलासा किया गया है। फरार आरोपी मुकेश तंवर की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
1. बबलू उर्फ बलवीरसिंह राजपूत पिता सजनसिंह राजपूत उम्र 45 वर्ष निवासी श्रीराम कॉलोनी सण्डावता, थाना छापीहेड़ा।
2. राधेश्याम तंवर पिता मदनलाल तंवर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम कोटड़ी, थाना घाटोली, जिला झालावाड़ (राजस्थान)।
3. अनिल उर्फ कालूराम बसोड़ पिता राधेश्याम बसोड़ उम्र 30 वर्ष निवासी बंजारा मोहल्ला, घाटोली, जिला झालावाड़ (राजस्थान)।
4. तुलसीराम लोधा पिता कजोड़ीलाल लोधा उम्र 30 वर्ष निवासी नयागांव भण्डेरी, थाना अकलेरा, जिला झालावाड़ (राजस्थान)।
*जप्त मशरूका*
*बरामद मोटरसाइकिलों का विवरण*
1. मोटरसाइकिल क्रमांक MP39MJ3155, चेचिस नंबर MBLHA10CAGHD00983, इंजन नंबर HA10EYGHD41020, मॉडल Hero Splendor।
2. मोटरसाइकिल क्रमांक MP39MV1696, चेचिस नंबर MBLHAW123MHA26611, इंजन नंबर HA11EDMHK53514, मॉडल Hero Splendor BS-6।
3. मोटरसाइकिल क्रमांक MP41MU6020, चेचिस नंबर MBLHA11AZF9J12227, इंजन नंबर HA11EKF9J11787, मॉडल Hero HF Deluxe।
4. मोटरसाइकिल क्रमांक MP39MG8645, चेचिस नंबर MBLHA11ALE9K43539, इंजन नंबर HA11EJE9K24994, मॉडल Hero HF Deluxe।
5. मोटरसाइकिल क्रमांक MP39MC9869, चेचिस नंबर MBLHA11ED99D18319, इंजन नंबर HA11EA99D47617, मॉडल Hero Honda CD Deluxe।
6. मोटरसाइकिल क्रमांक RJ17SV3683, चेचिस नंबर MBLHAW099K4B02901, इंजन नंबर HA10AGK4B06178, मॉडल Hero Honda Splendor।
7. मोटरसाइकिल क्रमांक RJ17SV1214, चेचिस नंबर MBLHAW035K4B01658, इंजन नंबर HA11ENK4B03612, मॉडल Hero HF Deluxe।
8. मोटरसाइकिल क्रमांक RJ28ST6641, चेचिस नंबर MBLHAR074J4K13724, इंजन नंबर HA10AGJ4K29567, मॉडल Hero Splendor Plus।
9. मोटरसाइकिल क्रमांक RJ17ST0154, चेचिस नंबर MBLHAR080J4C01355, इंजन नंबर HA10AGJ4C02999, मॉडल Hero Splendor।
10. मोटरसाइकिल क्रमांक RJ17SR5867, चेचिस नंबर MBLHAR082H4E03284, इंजन नंबर HA10AGH4E06514, मॉडल Hero Splendor Plus।
11. एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल, चेचिस नंबर MBLHA10/ABBHC07193 (छेड़छाड़ किया हुआ), इंजन नंबर घिसा हुआ, मॉडल Hero Splendor Plus।
12. एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल, चेचिस नंबर MBLHA10A3EHD041 (आंशिक रूप से घिसा हुआ), इंजन नंबर HA10ELEHD30100, मॉडल Hero Splendor Pro।
➡️ कुल 12 मोटरसाइकिलें बरामद
➡️ कुल अनुमानित कीमत ₹6,50,000/-
*आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड*
1. *बबलू उर्फ बलवीरसिंह राजपूत पिता सजनसिंह राजपूत*, उम्र 45 वर्ष, निवासी श्रीराम कॉलोनी सण्डावता, थाना छापीहेड़ा
*आपराधिक रिकॉर्ड* :
- अपराध क्र. 412/2013, धारा 379 भादवि, थाना सिटी ब्यावरा।
- अपराध क्र. 413/2013, धारा 379 भादवि, थाना सिटी ब्यावरा।
- अपराध क्र. 438/2013, धारा 379 भादवि, थाना सिटी ब्यावरा।
- अपराध क्र. 129/2013, धारा 379 भादवि, थाना कोतवाली राजगढ़।
- अपराध क्र. 276/2013, धारा 379 भादवि, थाना कोतवाली राजगढ़।
- अपराध क्र. 73/2021, धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना छापीहेड़ा।
2. *राधेश्याम तंवर पिता मदनलाल तंवर*, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम कोटड़ी, थाना घाटोली, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
*आपराधिक रिकॉर्ड* :
- अपराध क्र. 267/2012, धारा 139 आईपीसी।
- अपराध क्र. 243/2016, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट।
- अपराध क्र. 201/2018, धारा 379 आईपीसी।
- अपराध क्र. 120/2018, धारा 302, 201, 34 आईपीसी।
- अपराध क्र. 215/2021, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट।
- अपराध क्र. 278/2021, धारा 379 आईपीसी।
- अपराध क्र. 149/2021, धारा 379 आईपीसी।
- अपराध क्र. 86/2022, धारा 394, 34 आईपीसी।
3. *अनिल उर्फ कालूराम बसोड़ पिता राधेश्याम बसोड़*, उम्र 30 वर्ष, निवासी बंजारा मोहल्ला, घाटोली, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
*आपराधिक रिकॉर्ड* :
- अपराध क्र. 148/2017, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट।
- अपराध क्र. 235/2016, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट।
4. *तुलसीराम लोधा पिता कजोड़ीलाल लोधा*, उम्र 30 वर्ष, निवासी नयागांव भण्डेरी, थाना अकलेरा, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
*आपराधिक रिकॉर्ड* :
- अपराध क्र. 118/2021, धारा 302, 201, 120-बी भादवि, थाना घाटोली, जिला झालावाड़ (राजस्थान)। प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन।
*सराहनीय योगदान*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी खिलचीपुर निरीक्षक कमलसिंह गेहलोत, उप निरीक्षक अर्जुनसिंह बामनिया, सउनि रविन्द्र मुजाल्दे, सउनि नरेश मीणा, सउनि पवन भीलाला, प्रधान आरक्षक 276 महेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक 270 कृष्णचंद तिवारी, आरक्षक 345 कमल मीणा, आरक्षक 846 राजीव गुर्जर, आरक्षक 451 जितेन्द्र गुर्जर, आरक्षक 749 भानुप्रताप यादव, महिला आरक्षक नीतू, महिला आरक्षक संगीता, महिला आरक्षक भावना, एनआरएस राहुल शर्मा तथा साइबर सेल प्रभारी राजगढ़ उप निरीक्षक जितेन्द्र अजनारे एवं उनकी टीम के आरक्षक अशोक राहोरिया एवं पवन मीणा का विशेष योगदान रहा।


रिपोर्टर