अकोढ़ीगोला में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 15, 2026
- 14 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।अकोढ़ीगोला थाना परिसर में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. रवि रंजन ने की, जबकि थाना अध्यक्ष राकेश गोसाईं की उपस्थिति रही। बैठक में अंचल अधिकारी निधि ज्योत्सना, विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर शुभेंदु कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। बैठक में नेजाम अंसारी, परवेज आलम, उत्तम सिंह, शाकिर हुसैन, धर्मेंद्र चौधरी, राजाराम पासवान, शमशुद्दीन राईन समेत कई सम्मानित स्थानीय लोग एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर अधिकारियों ने मुहर्रम पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। जुलूस के निर्धारित रूट चार्ट का पालन सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा शासन के निर्देशानुसार डीजे के पूर्ण प्रतिबंध का अनुपालन करने पर विशेष बल दिया गया।
अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। बैठक में सभी उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया।


रिपोर्टर