गया के वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. भोला मिश्र के निधन पर शोक की लहर, युवा सामाजिक कार्यकर्ता आकाश प्रियदर्शी ने दी श्रद्धांजलि
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 08, 2026
- 15 views
"स्व. मिश्र के पुत्र सुमन मिश्र से फोन पर बात कर गहरा शोक प्रकट किया"
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
बोधगया--: गया के वरिष्ठ भाजपा नेता और बोधगया निवासी स्वर्गीय भोला मिश्र के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है ! इस दुखद घड़ी में संवेदना व्यक्त करते हुए जिले के प्रखर युवा समाजसेवी एवं विशाल प्राइवेट आईटीआई, बोधगया के ट्रस्टी मेंबर आकाश प्रियदर्शी (उर्फ एपी) ने स्व. मिश्र के पुत्र सुमन मिश्र से फोन पर बात कर गहरा शोक प्रकट किया और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य धारण करने हेतु सांत्वना दी ! आकाश प्रियदर्शी ने स्व. भोला मिश्र के निधन को गया की राजनीति और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है ! अपने सम्मान और श्रद्धांजलि व्यक्त करने के उद्देश्य से, समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम आज 8 जून को स्व. मिश्र के आवास पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेगी और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करेगी !


रिपोर्टर