कोचिंग सेंटर को जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की चेतावनी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 06, 2026
- 6 views
रोहतास। जिला व सासाराम में निबंधन नहीं कराने वाले कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन कार्रवाई करने की तैयारी में है। सासाराम के कई बड़े कोचिंग संस्थानों ने अब तक निबंधन नहीं कराया है। ऐसे कोचिंग संस्थानों को चिह्नित कर इनकी सूची तैयार की जा रही है। सासाराम एसडीएम डॉ नेहा कुमारी ने आदेश जारी कर अनुमंडल क्षेत्र में संचालित सभी बिना निबंधन वाले कोचिंग संस्थानों को बिहार कोचिंग संस्थान (नियंत्रण एवं विनियमन) अधिनियम, 2010 के तहत अनिवार्य रूप से निबंधन कराने का निर्देश दिया है। आदेश में कहा गया है कि सभी कोचिंग संचालक जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास कार्यालय से समन्वय स्थापित कर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन जमा करते हुए निबंधन की प्रक्रिया जल्द पूर्ण करें।


रिपोर्टर