भिवंडी में शक्ति प्रदर्शन के साथ खुला प्रभाग समिति-4 चेयरमैन का कार्यालय

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की भारी मौजूदगी, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति


भिवंडी। भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका की प्रभाग समिति क्रमांक-4 की नवनिर्वाचित चेयरमैन समीना इमरान अंसारी के कार्यालय का उद्घाटन रविवार को भव्य समारोह के बीच किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवकों और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।समाजसेवक इरफान हदीस अंसारी के आमंत्रण पर आयोजित समारोह में महापौर नारायण चौधरी, सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा, भाजपा विधायक महेश चौघुले, सपा विधायक रईस कासम शेख, उप महापौर तारिक मोमिन,शिवसेना (शिंदे गट) शहर प्रमुख सुभाष माने,भाजपा भिवंडी शहर अध्यक्ष रवि सावत, भिवंडी काँग्रेस अध्यक्ष आबिद मंशफ, वरिष्ठ नगरसेवक संतोष शेट्टी, वसीम अंसारी, शकील पापा, जाकिर मिर्जा, दानिश अंसारी, प्रशांत लाड

सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सुबह से ही कार्यालय परिसर में समर्थकों और नागरिकों का जमावड़ा लगा रहा। उद्घाटन के बाद आयोजित पत्रकार परिषद में प्रभाग समिति-4 के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बेहतर समन्वय से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी। सड़क, जलापूर्ति, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर इरफान हदीस अंसारी ने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान और शिकायतों के त्वरित निवारण का भरोसा दिलाया। समारोह में अतिथियों का सम्मान किया गया तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया गया। बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट