महमूदगंज के पास कार से 321 लीटर विदेशी शराब बरामद, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता पिन्टू कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

 दुर्गावती(कैमूर)--- स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूदगंज बाजार के पास उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर एक कार से 321 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही कार नंबर BR09AM-5755 को भी जब्त कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, उत्पाद पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब लदी कार का चालक सर्विस लेन के बगल में सड़क से नीचे उतर गया। इसके बाद वह कार छोड़कर भागने लगा। हालांकि, पुलिस टीम ने पीछा कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सौरव, पिता हरिश्चंद्र, निवासी काशीपुर, थाना हसनपुर, जिला पलवल हरियाणा के रूप में हुई है।


पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह शराब दिल्ली से लेकर आ रहा था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट