भगवानपुर पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआ(कैमूर)---- अनुमंडल के भगवानपुर थाना क्षेत्र में मध्य निषेध कानून के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना में दर्ज कांड संख्या 427/26, 428/26, 429/26 एवं 430/26 के तहत धारा 37 में कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार लोगों में कंचन कुमारी, पति जयप्रकाश बिंद उर्फ ओम प्रकाश कुमार, ग्राम शाहपुर तथा बृजलाल राम, पिता स्वर्गीय शिवमुनि राम, ग्राम मोहनपुर, दोनों भगवानपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। वहीं उमेश गुप्ता उर्फ रमेश शाह, पिता नारायण शाह तथा विकास कुमार, पिता विजय चौहान, दोनों भभुआ थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि भगवानपुर थाना पुलिस द्वारा मध्य निषेध कानून के विरुद्ध लगातार छापेमारी और कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब के अवैध कारोबार और सेवन पर रोक लगाने का प्रयास जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट