मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल ऐतिहासिक, विकसित भारत की मजबूत नींव रखी : मनीष कश्यप

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी--- बिहार भाजपा सोशल मीडिया के सह संयोजक मनीष कश्यप एवं युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के अनवरत, सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मनीष कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल, दूरदर्शी एवं प्रभावी नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी अलग और मजबूत पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, डिजिटल क्रांति तथा जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। देश आज विश्व की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, जीएसटी के सफल क्रियान्वयन, डिजिटल इंडिया अभियान, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, महिला सशक्तिकरण तथा आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने देश के विकास को नई गति दी है।

मनीष कश्यप ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प को अवश्य साकार करेगा।

वहीं युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत के उज्ज्वल और आत्मनिर्भर भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों और योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है, जिससे देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट