प्रभारी सचिव ने सहयोग शिविर का निरीक्षण किया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 02, 2026
- 5 views
रोहतास ।जन शिकायतों के प्रभावी समाधान हेतु आयोजित सहयोग शिविर का सचिव,नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार सरकार-सह-प्रभारी सचिव,रोहतास जिला संदीप कुमार आर.पुडकलकुट्टी द्वारा काराकाट प्रखंड के काराकाट पंचायत, नासरीगंज के धनाव पंचायत और नोखा के मौडीहा पंचायत में जाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा शिविर की कार्यप्रणाली,विभागीय समन्वय, उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं एवं आमजनों की शिकायतों के निष्पादन की स्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने शिक्षा,स्वास्थ्य,पंचायतीराज, पीएचईडी,सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, फार्मर आईडी निर्माण,श्रम, राजस्व एवं अन्य विभागों द्वारा लगाये गये काउंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये योजना-संबंधी जानकारी एवं आमजनों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित आमजनों से भी संवाद कर उन्होंने शिविर के माध्यम से प्राप्त सेवाओं एवं शिकायत निवारण की प्रक्रिया के संबंध में फीडबैक लिया।
जिले में अब तक कुल 4044 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 3304 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है।


रिपोर्टर