ग्लोबल डे ऑफ पेरेंट्स पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने लिया माता-पिता का आशीर्वाद
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 02, 2026
- 29 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी--- ग्लोबल डे ऑफ पेरेंट्स के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने अपने माता-पिता का चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज को माता-पिता के सम्मान एवं सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माता-पिता हमारे जीवन के प्रथम गुरु होते हैं, जिनके त्याग, प्रेम और संस्कारों से हमारा व्यक्तित्व निर्मित होता है।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती व्यस्तता के बीच माता-पिता के साथ समय बिताना और उनका सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से अपने माता-पिता के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने की अपील की।
उन्होंने कहा कि ग्लोबल डे ऑफ पेरेंट्स केवल एक दिवस नहीं, बल्कि माता-पिता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भी अपने माता-पिता के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।


रिपोर्टर