15 दिवसीय परामर्श एवं मनोविज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, प्रतिभागियों को मिला सम्मान

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी--- संवेदना क्लिनिक एवं नशा मुक्ति केंद्र में आयोजित 15 दिवसीय परामर्श एवं मनोविज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, परामर्श कौशल, प्रकरण अवलोकन, मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन, व्यावसायिक नैतिकता तथा व्यवहारिक प्रशिक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराना तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाना था।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. दीपशिखा काव्या ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में संवेदनशीलता, सहानुभूति और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डॉ. मृदुला नारायण ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परामर्श केवल एक पेशा नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमंत्रित अतिथियों की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में सभी प्रतिभागियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट