बड़डी में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 4 गिरफ्तार, 16 मोबाइल बरामद
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 26, 2026
- 7 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।दिनांक 23.11.2026 की रात गोतहर गांव में मनीष सिंह के घर से मोबाइल चोरी के मामले में बड़डी थाना कांड सं. 204/26 दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सासाराम-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त विक्की सिंह को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर अमन कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार और सुनील शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया।
इनके पास से कुल *16 मोबाइल* बरामद किए गए, जिनमें Vivo, Samsung, Redmi, iPhone, Oppo समेत अन्य कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं।


रिपोर्टर