दिनारा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर लापता, कार्यालय में तोड़फोड़
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 21, 2026
- 5 views
रोहतास।दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमरोढ रोड स्थित दिनारा पब्लिक स्कूल के संचालक आशुतोष सिंह के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है।
परिजनों के अनुसार आशुतोष सिंह बीते शाम करीब 6:30 बजे विद्यालय कार्यालय से अचानक लापता हो गए। उनका मोबाइल फोन बंद बता रहा है। वहीं विद्यालय कार्यालय में तोड़फोड़ किए जाने की भी सूचना है।


रिपोर्टर