लूट कांड के मामले मे चार आरोपी गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 16, 2026
- 278 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती/कैमूर:-- स्थानीय थाना कांड संख्या 174/26 दिनांक 15 मई 2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अरमान खान पिता मोनान खान, दीवान रेहान खान पिता स्वर्गीय दीवान तारीख खान, तौसीक खान पिता स्वर्गीय मेराज खान तथा औरंगजेब खान पिता मुमताज खान शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम सीरबीट, थाना चैनपुर, जिला कैमूर के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मोहनिया में उपस्थापन हेतु भेज दिया है।


रिपोर्टर