अकोढ़ीगोला थाना पुलिस की कार्रवाई, तीन गिरफ्तार


संवाददाता पारस नाथदुबे। 


डेहरी रोहतास।अकोढ़ीगोला थाना पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कांड संख्या 138/26 एवं 39/26 के प्राथमिकी अभियुक्त धकेलू भुइया, पिता नागेश्वर भुइया, ग्राम गोवर्धनपुर को गिरफ्तार किया गया।

वहीं शराब सेवन के आरोप में नागेन्द्र कुमार, उम्र लगभग 20 वर्ष, पिता सत्यनारायण सिंह, ग्राम बगेन को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके अतिरिक्त आजमानती वारंटी धीरेन्द्र कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता शिवनारायण, ग्राम शंकरपुर, थाना अकोढ़ीगोला, जिला रोहतास को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए अग्रिम प्रक्रिया पूरी की जा रही है। थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट