गोमती नदी में डूबने से मृत हुए के घर पहुंचे पूर्व विधायक दिनेश चौधरी

जौनपुर । केराकत विधानसभा क्षेत्र हीरापुर–मचहटी के निवासी स्व० शिवम चौरसिया एवं स्व० प्रवेश यादव दोनों की एक साथ नहाते वक्त ही गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों मृतकों का परिजनों के द्वारा आज दाह–संस्कार संपन्न हुआ। 


विधानसभा केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी जी ने बताया की घटना कल से ही मेरे संज्ञान में थी,आज मृतको के घर पूर्व विधायक केराकत दिनेश चौधरी व उप–जिलाधिकारी केराकत (एस.डी.एम) एवं क्षेत्राधिकारी केराकत (C.O.) के साथ मौके पर पहुंचकर के उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दोनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। 

दिनेश चौधरी जी ने कहा की मृतकों के प्रति मेै गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं तथा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी का भी धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने घटना होने के 24 घंटे के भीतर सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता राशि सीधे परिजनों के खाते में ट्रांसफर कर दिया। गया

इस प्रकार की उत्तम व्यवस्था के लिए हम सभी लोग प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी के सरकार के प्रति कृतज्ञ है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट