रामपुर पीएचसी में दिव्यांग शिविर आयोजित 31 दिव्यांगों की हुई जांच

रामपुर संवाददाता सूचित पांडेय कि रिपोर्ट

रामपुर (कैमूर) - कैमूर जिला पदाधिकारी, भभुआ के आदेश के आलोक में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर स्थित फिट सेंटर भवन में दिव्यांगजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन असैनिक शल्य चिकित्सा सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, कैमूर (भभुआ) के निर्देश पर किया गया। शिविर में जिला से पहुंचे डॉ. विकास कुमार दुबे (ऑर्थो विभाग) एवं डॉ. श्याम कांत (ईएनटी विभाग) ने प्रखंड क्षेत्र से पहुंचे दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान पीडब्ल्यूडी संघ के जिला अध्यक्ष लालबाबू पांडेय उर्फ बैरागी बाबा ने कहा कि शिविर में मात्र दो डॉक्टरों के पहुंचने से कई दिव्यांगजनों को परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि आंख एवं मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ के नहीं आने के कारण कई लोग जांच नहीं करा सके और निराश होकर घर लौटने को मजबूर हुए। उन्होंने शिविर में पानी एवं नाश्ते की व्यवस्था नहीं होने की भी बात कही। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक जयप्रकाश कुमार सिंह, डॉ. अक्षय कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट