रामपुर प्रखंड: बेलांव थाने की पुलिस ने माधोपुर से 2 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार


रामपुर संवाददाता सूचित पांडेय कि रिपोर्ट 

रामपुर (कैमूर )- रामपुर प्रखंड के बेलांव थाने की पुलिस ने माधोपुर गांव से मंगलवार की शाम 2 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने नामवर बिंद, उम्र करीब 50 वर्ष, पिता स्व. सुरेश बिंद, ग्राम माधोपुर को हिरासत में लिया है।


पुलिस ने मौके से 2 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही  है । इस बात की जानकारी बेलाव थाना अध्यक्ष परमहंस कुमार ने दी|

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट