श्री रूद्र चंडी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में उमड़ रहे हैं भक्तों की भीड़
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 10, 2026
- 49 views
रोहतास। श्री रूद्र चंडी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ दिनारा प्रखंड के सरांव पंचायत के विधि खाप मठियां में जलयात्रा के साथ शुभारंभ हो गया है। जिसमें समस्त ग्रामीणों सहित आसपास के लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रवचनकर्ता अजय परासर जी महाराज ने प्रवचन के दौरान भगवान के विभिन्न रूपों की चर्चा किया जा रहा था। वहीं रात्रि में रामलीला देखने के लिए भी काफी संख्या में लोग जुट रहे हैं। व्यवस्थापक यज्ञ कार्यकर्ता विजय शंकर तिवारी ने बताए यज्ञ शांति पूर्ण मंत्रोच्चारण के साथ चल रहा है।
श्री रूद्र चंडी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ स्थान विधि खाप मठिया अध्यक्ष महात्मा गिरी ,महेंद्र गिरी, संतोष गिरी ,अवध बिहारी गिरी, संजय गिरी ,सुभाष गिरी, गोलू गिरी, राकेश गिरी ,राम अवतार गिरी, राम प्रवेश गिरी यज्ञ व्यवस्थापक यज्ञ कार्यकर्ता संचालक विजय शंकर तिवारी आदि उपस्थित थे।


रिपोर्टर