बरसठी पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- May 10, 2026
- 226 views
बरसठी, जौनपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरसठी पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जौनपुर भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने एसीजेएम चतुर्थ न्यायालय जौनपुर से निर्गत गैर जमानती वारंट के आधार पर ग्राम बघनरी निवासी आनन्द मिश्रा (40 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम मिश्रा को गिरफ्तार किया। उनके विरुद्ध थाना बरसठी में वर्ष 2018 के मुकदमे में धारा 147, 323, 504, 506 एवं 336 भादवि के तहत मामला दर्ज है।
इसी क्रम में ग्राम गहली निवासी पन्ना मुसहर (42 वर्ष) पुत्र जगदेव को भी गिरफ्तार किया गया। उनके विरुद्ध थाना बरसठी में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और एसीजेएम चतुर्थ न्यायालय जौनपुर से गैर जमानती वारंट जारी था। दोनों अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय जौनपुर भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव, उपनिरीक्षक अनिल कुमार वर्मा, मुख्य आरक्षी पवित्रभूषण तिवारी, मुख्य आरक्षी अखिलेश यादव तथा आरक्षी विकास तिवारी शामिल रहे। बरसठी पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।


रिपोर्टर