मोहनपुर के छतौना में चार घरों में चोरी

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर---- भीषण चोरी से सहमा इलाका, पिपराही के मोहनपुर पंचायत के छतौना गांव में भीषण चोरी, एक रात में 4 घरों में लाखों की जेवरात की हुई चोरी।


मोहल्ले में शादी और घर के बगल में चोरी, एक ही मोहल्ले से चार जगह पर हुई चोरी, सभी चोरी में आभूषण की हुई ज्यादा चोरी, घटना से पूरे इलाके में हड़कंप।


स्थानीय मुखिया संजू देवी के पति पर प्रतिनिधि मनोज कुमार ने बताया है कि पंचायत के वार्ड नंबर 4 में समसुल अंसारी, हरिशंकर महतो, दाउद अंसारी तथा यूनिस अंसारी के घर में ताला तोड़कर आभूषण एवं सामानों सहित नगदी की चोरी कर ली गई है। 


मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार ने बताया है कि दो और घरो में चोरी के लिए चोर घुसा था लेकिन ताला बंद रहने के कारण हुई नाकाम हो गए। चोरी की घटना का जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट