दिनदहाड़े सूने मकानों में चोरी करने वाली पारदी गैंग का पर्दाफाश
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- May 09, 2026
- 3 views
राजगढ़ । थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा सक्रियता एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए दिनदहाड़े सूने मकानों में चोरी करने वाले 03 शातिर चोरों एवं चोरी के माल को ठिकाने लगाने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
आरोपियों के कब्जे से 05 तोला सोना, लगभग 1 किलो 500 ग्राम चांदी, एक KTM बाइक, एक होंडा साइन मोटरसाइकिल एवं नगद राशि सहित कुल लगभग ₹15 लाख का मशरूका जप्त किया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं खुशी की लहर है। पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित कुमार तोलानी (भा.पु.से.) द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा पुलिस पर जनविश्वास सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नरसिंहगढ़ सुश्री मिनी शुक्ला (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ उ.नि. गुंजा सोलंकी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को उक्त चोरी का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।दिनांक 21 अप्रैल 2026 को फरियादी गजराज लववंशी किसी कार्य से सुबह घर से बाहर गए हुए थे। शाम को वापस आने पर घर के बाहर का ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे हुए मिले एवं सामान बिखरा पड़ा था। गोदरेज अलमारी खुली हुई मिली, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे एवं घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नरसिंहगढ़ में अपराध क्रमांक 186/26 धारा 331(4), 305(A) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस टीम द्वारा 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी डेटा का गहन विश्लेषण कर निरंतर प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप घटना में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों से गहन पूछताछ में यह भी सामने आया कि लगभग तीन माह पूर्व ग्राम देवगढ़ में हुई चोरी की वारदात को भी इसी गैंग द्वारा अंजाम दिया गया था, जिसमें थाना नरसिंहगढ़ में अपराध क्रमांक 41/26 पंजीबद्ध है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मशरूका बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त की गई।
• चोरी गई चांदी के आभूषण – कुल वजन लगभग 1.5 किलोग्राम, कीमत लगभग ₹4,00,000/-
• चोरी हुए सोने के आभूषण – कुल वजन लगभग 05 तोला, कीमत लगभग ₹7,50,000/-
• नगद राशि – ₹55,000/-
• घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल – कीमत लगभग ₹95,000/-
• जप्त KTM बाइक – कीमत लगभग ₹2,00,000/-
कुल जप्त मशरूका – लगभग ₹15,00,000/-
*गिरफ्तार आरोपी*
1. नारायण पिता आसमान पारदी, उम्र 20 वर्ष, निवासी कटरा हिल्स, भोपाल
2. जोगेश पिता कमलेश पारदी, उम्र 20 वर्ष, निवासी थाना बैरसिया, जिला भोपाल
3. इंद्रराज पिता कुंअर सिंह पारदी, उम्र 24 वर्ष, निवासी थाना अनंतपुर, जिला विदिशा
4. कमलेश पिता जेलर पारदी, उम्र 50 वर्ष, निवासी थाना बैरसिया
गैंग की विशेषता
गैंग दिनदहाड़े सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करती थी तथा घटनास्थल पर ऐसे साक्ष्य छोड़ती थी जिससे फरियादी को आसपास के लोगों पर संदेह हो।
अपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। उत्तराखंड में भी इनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 236/25 धारा 305(A), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज है।
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी
• निरीक्षक एस.एस. चौहान (थाना प्रभारी ब्यावरा)
• उ.नि. गुंजा सोलंकी (थाना प्रभारी नरसिंहगढ़)
• उप निरीक्षक अभय सिंह
• सहायक उप निरीक्षक कैलाश दांगी
• सहायक उप निरीक्षक जगदीश कटवार
• प्रधान आरक्षक दीपक यादव, केशव सिंह, सूरज चावरिया, हृदेश एवं मुकेश वर्मा
• आरक्षक धर्मेंद्र रघुवंशी, सुनील मीणा, राघवेंद्र शर्मा, जगन यादव, लालाराम एवं पवन
इसके अतिरिक्त उप निरीक्षक जितेन्द्र अजनारे, प्रधान आरक्षक शशांक यादव एवं आरक्षक पवन मीणा (सायबर सेल राजगढ़) की भी इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।


रिपोर्टर