अंधे कत्ल का खुलासा : पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- May 08, 2026
- 5 views
राजगढ़ । पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) द्वारा जिले में घटित गंभीर अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री के. एल. बंजारे तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (नरसिंहगढ़) श्रीमति मिनी शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मलावर उप निरीक्षक रजनेश सिरोठिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। दिनांक 29.04.2026 को फरियादी रामप्रसाद वाल्मिकी पिता मुंशीलाल वाल्मिकी निवासी मलावर द्वारा थाना उपस्थित होकर अपने पुत्र गोलू वाल्मिकी के अचानक लापता हो जाने की सूचना दी गई। फरियादी ने बताया कि उसका पुत्र घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा, जिस पर थाना मलावर में गुम इंसान क्रमांक 13/26 कायम कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही रघुवीर सिंह पिता लालजीराम सौंधिया की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पुलिस द्वारा संदेही से सख्ती एवं वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते गोलू वाल्मिकी की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने दिनांक 29.04.2026 को दोपहर लगभग 01:00 बजे कमल दांगी के खेत के पास स्थित अरन्या नाले में गमछे से गला दबाकर हत्या कर शव को छिपा दिया था।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया गया, जहां अरन्या नाले से मानव कंकाल बरामद किया गया। मृतक की पहचान उसके पिता द्वारा पहने हुए कपड़ों के आधार पर की गई। इस पर थाना मलावर में मर्ग क्रमांक 06/26 धारा 194 बीएनएसएस* कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच के दौरान मामला हत्या का पाए जाने पर थाना मलावर में अपराध क्रमांक 127/26 धारा 103(1) बीएनएस एवं 3(2)(अ) एससी/एसटी एक्ट* के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रघुवीर सिंह सौंधियाको गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय राजगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है। उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी मलावर उनि रजनेश सिरोठिया, प्र.आर. 689 श्रीकांत शुक्ला, प्र.आर. 282 संजय भार्गव, प्र.आर. 133 रोडेलाल, प्र.आर. 87 देवीसिंह, प्र.आर. 491 विनोद यादव, आर. 286 दीपक, आर. 344 विक्रम, आर. 758 जीवन सिंह, आर. 76 महेश पूर्विया, आर. 347 मुकेश भील, आर. 61 राजेन्द्र वर्मा, आर. 783 लोकेश विश्वकर्मा, म.आर. 323 अंजली चौरसिया, म.आर. 468 प्रीति रघुवंशी, प्र.आर. सतीश एवं थाना कोतवाली साइबर सेल से साइबर शाखा प्रभारी उनि जितेन्द्र अजनारे, आर. सुमित एवं आर. पवन मीणा की सराहनीय भूमिका रही।


रिपोर्टर