डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया समीक्षा बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 08, 2026
- 2 views
सासाराम। रोहतास जिले में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नल-जल योजना की कार्य-क्षमता और चापाकल मरम्मत एवं अनुरक्षण से संबंधित विषयों पर विशेष समीक्षा समीक्षा बैठक की, जिसमें अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में जल आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए।
बैठक में उप विकास आयुक्त, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के अभियंता, सभी प्रखंडों के बीडीओ और बीपीआरओ शामिल हुए। मुख्य फोकस आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले में पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाना रहा।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि नल-जल योजना का संचालन हर हाल में सुचारू रहना चाहिए। कहीं भी तकनीकी खराबी या जल आपूर्ति में बाधा आने पर तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी चापाकलों को चालू हालत में रखने पर विशेष जोर दिया गया।
पारदर्शिता बनाए रखना है।


रिपोर्टर