संस्कार कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल तलेन में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन

तलेन । संस्कार कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, तलेन में आज भोपाल से आई नशा मुक्ति अभियान की टीम द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के संचालक देव सिंह यादव एवं प्राचार्य पवन यादव तथा समस्त शिक्षकों द्वारा टीम का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात टीम के सदस्यों ने हारमोनियम के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसमें गीत-संगीत के माध्यम से नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के संचालक देव सिंह यादव एवं सचिव उमेश रानी यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा ऐसे कार्यक्रमों को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट