भिवंडी के बी.एन.एन. कॉलेज में शनिवार को भव्य रोजगार मेले का आयोजन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Apr 03, 2026
- 111 views
भिवंडी। पद्मश्री अण्णासाहेब जाधव भारतीय समाज उन्नती मंडल द्वारा संचालित बी.एन.एन. कॉलेज में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक शानदार पहल की गई है। कॉलेज प्रशासन ने 'मैजिक बस फाउंडेशन' के सहयोग से आगामी शनिवार, 4 अप्रैल को एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया है।
यह आयोजन केवल नौकरी पाने तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के कौशल विकास, व्यक्तित्व निखार और कॉर्पोरेट जगत के साथ सीधे संवाद का एक प्रभावी मंच साबित होगा। प्रभारी प्राचार्य डॉ. शशिकांत म्हाळुंकर ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह उपक्रम छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।मेले में बैंकिंग, आईटी, रिटेल और मीडिया जैसे विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज कंपनियाँ शिरकत करेंगी, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं- एसबीआई जनरल, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज , आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, आदित्य बिर्ला कैपिटल, पीवीआर आयनॉक्स, हिंदुजा ग्लोबल सोल्यूशंस, केयर 24 कंपनियां शामिल होंगी।कॉलेज प्रशासन ने बताया कि इस रोजगार मेले में बी.एन.एन. कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ बाहरी छात्र भी भाग ले सकते हैं।


रिपोर्टर