किसानों को रबी फसल में आ रही समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Apr 01, 2026
- 93 views
तलेन । बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों को रबी की फसल में आ रही समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन नायब तहसीलदार तलेन मनोज शर्मा को सौंपा गया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हाथों में तख्तियों लिए किसानों की समस्याओं को लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।ज्ञापन के माध्यम से किसानों की समस्याओं लेकर मांग की गई की क्षेत्र के सभी किसानो कि फसले आ चुकी है। जिसमें मुख्य रुप से हमारे क्षेत्र में गेहूँ का उत्पादन होता है। मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा गेहूँ खरीदी कि तिथी 1 अप्रैल रखी गई थी। जिसे आगे बढ़ा कर 10 अप्रैल कर दिया गया है। और प्रदेश में किसानो कि ऋण चुकाने कि अंतिम दिनांक 28 फरवरी रखी गई थी। हम आपके द्वारा मध्यप्रदेश सरकार के अनुरोध करते है कि किसान बहुत चिंतित है व कर्ज में डूबा हुआ है व बैंकों के द्वारा डिफाल्टर घोषित भी कर दिया जा चुका है। हमारा अनुरोध है कि ऋण अदायगी कि तारीख बढ़ाई जाए,पेनल्टी और ब्याज माफ किया जाए,गेहूँ बेचकर कर्ज चुकाने का मौका दे। ,गेहूँ कि एम.एस.पी. 2750/- कि जाएँ।, पुराने खरीदी केन्द्र को पुनः चालु किया जाये। उक्त मांगों लेकर किसानो के हित में जल्द से जल्द फैसला लिया जाय। इस इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारीगण , कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।


रिपोर्टर