रोहूआ में जघन्य हत्याकांड में संलिप्त दो अभियुक्त धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट

शिवहर ----   शिवहर पुलिस ने श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के रोहुआ के सरेह स्थित गेहूं के खेत में गला रेता हुआ एक अज्ञात शव बरामद किया गया था इस मामले का पुलिस ने उद्वभेदन कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर बताया है कि 27 मार्च 2026 को श्यामपुर भटहा थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम रोहूआ स्थित सरेह में गेहूं के खेत में एक नई सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संदिग्ध अवस्था में खड़ी है। सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस दल द्वारा मौके पर पहुंचकर सघन जांच की गई जिसके क्रम में उक्त स्थल से लगभग 50 मीटर की दूरी पर बसवारी के समीप गला रेता हुआ एक अज्ञात शव बरामद किया गया था।


पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की तो मृतक की पहचान नंदलाल कुमार भगत उम्र 28 वर्ष पिता बिंदेश्वरी भगत ग्राम सिघवलिया थाना राजेपुर जिला मोतिहारी के रूप में की गई।इस बाबत श्यामपुर भटहा में कांड दर्ज कर विधि संवत कार्रवाई प्रारंभ की गई।


घटना के तुरंत उद्वभेदन हेतु पुलिस अधीक्षक शिवहर के निर्देशन में एक विशेष जांच दल एसआईटी का गठन किया गया। जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार, डीआईयू टीम ,थाना अध्यक्ष श्यामपुर को शामिल किया गया ।तकनीकी अनुसंधान के आधार पर जांच करते हुए जघन्य हत्याकांड में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।


गिरफ्तार अभियुक्त शंकर कुमार पिता विघन साहनी ग्राम मनियारपुर थाना राजेपुर जिला मोतिहारी तथा नंदन कुमार पिता हरि राय निवासी ग्राम रामवन श्यामपुर भटहा ,जिला शिवहर को तीन मोबाइल फोन एवं एक धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभिव्यक्ति ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट