कुदरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट संदिप कुमार



कैमूर:-- गया दीनदयाल उपाध्याय रेल खंड स्थित कुदरा रेलवे स्टेशन के समीप एक दर्दनाक हादसे में महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पोल संख्या 598/6 और 598/5 के बीच उस समय हुई जब एक एक्सप्रेस ट्रेन पूर्व दिशा से पश्चिम की ओर जा रही थी। मृतका की पहचान अकतिमा हदीस, पति सादिक, निवासी गांव सिढ़ी, थाना अकबरनगर के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दंपति रेलवे पटरी पार कर रहे थे, तभी महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट