बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का जागरूकता अभियान चला


संवाददाता पारसनाथ दुबे।  

डिहरी रोहतास।जिले में ‘बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ’और बाल विवाह उन्मूलन हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राजकेश्वर उच्च विद्यालय खुढ़नू में किया गया।

महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार सरकार के निर्देशानुसार रोहतास जिले में महिलाओं और किशोरियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से सखिवार्ता का सफल आयोजन हुआ। जिला प्रशासन एवं जिला महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त कुप्रथाओं को समाप्त करना और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट