पंजीयन कार्य में लापरवाही पर तीन कम्प्यूटर ऑपरेटर निलंबित
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Mar 24, 2026
- 136 views
राजगढ़ । जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजगढ़ से संबंधित न्यूनतम समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी केन्द्रों पर पंजीयन कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में उपयुक्त सहकारिता द्वारा संबंधित कम्प्यूटर ऑपरेटरों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार पंजीयन कार्य में अनियमितता एवं लापरवाही पाए जाने पर तीन केन्द्रों के कम्प्यूटर ऑपरेटरों तलेन केन्द्र के जितेंद्र यादव, हराना केन्द्र के श मनोहरलाल पुष्पद तथा पड़निया केन्द्र के हेमन्त दांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।


रिपोर्टर