लंबे समय से गुमशुदा गजु बरामद, बचपन से प्रताप यादव के घर रहने वाला युवक मिला

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- स्थानीय थाना क्षेत्र में लंबे समय से गुमशुदा व्यक्ति गजु को पुलिस ने विधिवत बरामद कर लिया। थाना कांड संख्या 79/26 (दिनांक 06/03/2026) के तहत दर्ज धारा 137(2) BNS के मामले में यह सफलता हासिल हुई।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, गजु का पिता व पता अज्ञात है, लेकिन बचपन से वह ग्राम अवर्हिया के प्रताप यादव (पिता स्व. सागर यादव) के यहां रहता था। आज शाम को हुई बरामदी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर खुशी की लहर है।


थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट