Operation Trace & Return” में राजगढ़ पुलिस की बड़ी उपलब्धि — जिले सहित अन्य राज्यों से ट्रेस कर 1.8 करोड के 451 गुम मोबाइल बरामद


 टेक्नोलॉजी की मदद से ट्रैक कर राजगढ़ पुलिस ने बरामद किए मोबाइल — गुम मोबाइल मालिकों को लौटाने की दिशा में लगातार प्रभावी कार्यवाही


राजगढ़ पुलिस द्वारा संचालित “Operation Trace & Return” अभियान के अंतर्गत गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाने की दिशा में लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।


पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित कुमार तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।


इसी क्रम में राजगढ़ पुलिस द्वारा सायबर सेल एवं जिले के समस्त थाना प्रभारियों के सहयोग से आधुनिक तकनीक एवं CEIR पोर्टल की सहायता से गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए।


अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 1.8 करोड के 451 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस किए गए हैं। पुलिस की इस कार्यवाही से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली है तथा पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।


मोबाइल रिकवरी की प्रमुख उपलब्धियां


 जुलाई 2025 – 350 मोबाइल फोन बरामद 

 मार्च 2026 – 451 मोबाइल फोन बरामद कीमती 1.8 करोड


अन्य जिलों एवं राज्यों से भी ट्रेस हुए मोबाइल


राजगढ़ पुलिस द्वारा मोबाइलों की बरामदगी केवल जिले तक सीमित नहीं रही, बल्कि तकनीकी विश्लेषण एवं CEIR पोर्टल के माध्यम से अन्य जिलों (देवास इन्दौर टीकमगढ, शाजापुर उज्जैन, भोपाल, रतलाम, आगर-मालवा, अशोकनगर, गुना, विदिशा रायसेन होशंगाबाद, खरगौन धार, ग्वालियर, रीवा, शिवपुरी भिण्ड, मंदसौर आदि) एवं राज्यों (बिहार, राजस्थान, गुजरात, उत्तरप्रदेश) में उपयोग किए जा रहे मोबाइल फोन भी ट्रेस कर बरामद किए गए, जो पुलिस की तकनीकी दक्षता एवं समन्वय क्षमता को दर्शाता है।


सायबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका


 उप निरीक्षक जितेन्द्र अजनारे – सायबर सेल प्रभारी

 प्रधान आरक्षक 252 शशांक यादव

 प्रधान आरक्षक 42 कुलदीप

 प्रधान आरक्षक 594 जयप्रकाश चक्रवर्ती

 आरक्षक 1023 अशोक रहोरिया

 आरक्षक 842 पवन मीणा

 आरक्षक 326 हितेश यादव

आरक्षक 1014 सुमित कुमार

 आरक्षक 745 अंतिम सोलंकी

 आरक्षक 960 शुभम मीणा


अधिकारियों/कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानित


इस सराहनीय कार्य के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित कुमार तोलानी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।


नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण अपील


राजगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि आपका मोबाइल फोन गुम या चोरी हो गया है, त निकटतम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।

 साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।


राजगढ़ पुलिस आधुनिक तकनीक, सतत निगरानी और नागरिक सेवा की भावना से सदैव तत्पर है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट