14 साल की बालिकाओं को मुफ्त में लगाए जा रहा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Mar 06, 2026
- 197 views
तलेन । तलेन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 14 वर्ष से ऊपर एवं 15 वर्ष के बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन अभियान के तहत वैक्सीन लगाई जा रही है जो सरकार की तरफ से पूर्णता निःशुल्क है ।यह वैक्सीन बच्चों में भविष्य में होने वाली सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए लगाया जा रहा है। साथ ही वैक्सीनेशन करवाने पर प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जा रहा है । स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा लोगों से अपनी 14 साल की बालिकाओं को तलेन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन लगवाने की अपील की गई है। इस अवसर पर डॉक्टर अनिल कुमार सोनी एवं नीलम सोनगिरा कंप्यूटर ऑपरेटर राधेश्याम,अशोक कुमार एवं एच वी संगीता करोसिया एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


रिपोर्टर