कलेक्टर डॉ. मिश्रा के प्रयास से राजगढ़ के 11 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को मिलेगा निःशुल्क बोन मेरो ट्रांसप्लांट का अवसर
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 24, 2026
- 3 views
राजगढ़ । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन म.प्र. भोपाल में रक्तविकार थेलेसमिया से ग्रसित पात्र मरीजो को थेलेसमिया बाल सेवा योजना अन्तर्गत मैदांता फाउण्डेशन के सहयोग से निःशुल्क बोन मेरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) सुविधा प्रदान किये जाने हेतु इन्दौर एवं उज्जैन संभाग के थेलेसमिया ग्रसित पात्र मरीजो को निःशुल्क बोन मेरो ट्रांसप्लांट कराये जाने हेतु चिन्हित किया गया था। जिसमें राजगढ़ जिले का नाम शामिल नही था।
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा प्रयास कर राजगढ़ जिले के थेलेसमिया ग्रसित पात्र मरीजो को निःशुल्क बोन मेरो ट्रांसप्लांट सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन म.प्र. भोपाल को पत्राचार किया गया। जिसके फलस्वरूप राजगढ़ जिले के थेलेसमिया ग्रसित मरीजो को निःशुल्क बोन मेरो ट्रांसप्लांट (थेलेसमिया का स्थाई उपचार) हेतु नामांकित किया गया। कलेक्टर डॉ. मिश्रा के निर्देशन में सिविल सर्जन डॉ. रजनीश शर्मा द्वारा राजगढ़ जिले में चिन्हित थेलेसमिया ग्रसित मरीजो की सूची तैयार कर 23 फरवरी, 2026 को जिला चिकित्सालय राजगढ़ के शिशु वार्ड में कुल 11 थेलेसमिया पीड़ित बच्चों को भर्ती कराया गया।
साथ ही मंगलवार को कलेक्टर डॉ. मिश्रा के निर्देशन में जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा निःशुल्क बस सुविधा से थेलेसमिया मरीजो को चिन्हित कर इन्दौर के मैदांता सोसायटी द्वारा एम. वॉय हॉस्पिटल के आडिटोरियम में आयोजित निःशुल्क बोन मेरो ट्रांसप्लांट हेतु आवश्यक एचएलए टाईपिंग जॉच शिविर में भेजा गया। जिला चिकित्सालय राजगढ़ में कुल 11 थेलेसमिया पीड़ित बच्चे एवं उनके डोनर, परिजन पहुँचे। जिनमें से 9 बच्चे एवं उनके परिजनों कुल 40 मरीज एवं परिजनों को निःशुल्क बस सुविधा के माध्यम से मैदांता हॉस्पिटल इन्दौर भेजा गया एवं शेष 2 बच्चे एवं उनके परिजन स्वयं के वाहन से मैदांता हॉस्पिटल इन्दौर गए। मैदांता सोसायटी के सहयोग से एचएलए टाईपिंग मेचिंग होने वाले थेलेसमिया मरीजो को निःशुल्क बोन मेरो ट्रांसप्लांट किया जाएगा, (जिसका शुल्क लगभग 35 लाख से 50 लाख रूपये अनुमानित होता है) जो निःशुल्क होता है।


रिपोर्टर