बालकृष्ण यादव का मध्यप्रदेश राज्य सीनियर पुरुष कबड्डी टीम मे पुनः चयन, राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे प्रदर्शन

तलेन । मध्यप्रदेश अमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन द्वारा मध्यप्रदेश राज्य सीनीयर अंतर झोन कबड्डी चैंपियनशिप (पुरुष) खंडवा जिले में खंडवा जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वाधान में दिनांक 11 दिसंबर 2025 से 14 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई। इस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के श्रेष्ठ खेल प्रदर्शन के आधार पर प्रशिक्षण शिविर हेतु खिलाड़ियों का चयन किया गया जिसका प्रशिक्षण शिविर खंडवा में दिनांक 9 फरवरी 2026 से आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर मध्यप्रदेश टीम का चयन किया गया जो आगमी 24 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक बड़ोदरा गुजरात में आयोजित 72 वीं राष्ट्रीय पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेगी।जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मध्यप्रदेश टीम के लिये किया गया उसी मे हमारे तलेन क्षेत्र के छोटे से गांँव मिर्जापुर के रहने वाले किसान पारिवार मे जन्मे बालकृष्ण यादव पिता दिनेश यादव ग्राम मिर्जापुर (टीम - भोपाल झोन-ए) का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुनः चयन हुआ।बालकृष्ण यादव अब चयनित टीम के साथ 22 फरवरी को रवाना होंगे तथा बड़ोदरा गुजरात में आयोजित होने वाली 72वीं राष्ट्रीय पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप मे मध्यप्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर सभी परिवारजनो, ईस्ट मित्रो व क्षेत्र वासियों ने शुभकामनायें देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट