शांति भंग की आशंका पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 लोग गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Feb 17, 2026
- 237 views
बरसठी । जौनपुर जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित/वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में बरसठी पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव ने हमराह पुलिस बल के साथ विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर सुरेश चन्द्र जैसवार पुत्र मेवालाल निवासी ग्राम कटवार थाना बरसठी, कमलेश कुमार गौतम पुत्र पन्नालाल निवासी ग्राम जमुनीपुर थाना बरसठी, राजेश कुमार गौतम पुत्र पन्नालाल निवासी ग्राम जमुनीपुर थाना बरसठी, अमजद पुत्र मुहम्मद फारूख निवासी ग्राम खेड़ी शिकोहपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार, साकिर पुत्र नफीस निवासी ग्राम खतौली थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर, अनिल कुमार पुत्र स्व. नन्हेलाल निवासी कस्बा जलालपुर थाना भदोही जनपद भदोही, सतीश कुमार मौर्य पुत्र पन्नालाल मौर्य निवासी ग्राम पल्टूपुर थाना बरसठी, श्याम कुमार मौर्य पुत्र पन्नालाल मौर्य निवासी ग्राम पल्टूपुर थाना बरसठी तथा प्रिन्स कुमार मौर्य पुत्र राजकुमार मौर्य निवासी ग्राम पल्टूपुर थाना बरसठी को शांति भंग करने की आशंका के चलते हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु गिरफ्तारी आवश्यक समझी गई तथा सभी अभियुक्तों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 126/135 के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए चालान माननीय न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार दूबे, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह तथा हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव थाना बरसठी शामिल रहे। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


रिपोर्टर