महाशिवरात्रि पर लाल डीग्गी बाँध स्थित श्री राम जानकी मंदिर में भव्य शिव जागरण, भजनों से गूंजा परिसर
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Feb 16, 2026
- 32 views
आजमगढ़ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लाल डीग्गी बाँध स्थित श्री राम जानकी मंदिर में आजमगढ़ कलाकार एसोसिएशन एवं ब्लू नाइट आर्केस्ट्रा के सहयोग से, जागरण ग्रुप की टीम को आमंत्रित कर साहू समाज द्वारा भव्य शिव जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वांचल के लोकप्रिय गायक व फिल्म अभिनेता राजेश रंजन को चंदन तिलक लगाकर मंच पर आमंत्रित करने के साथ हुआ। उन्होंने भगवान श्री गणेश की स्तुति से जागरण की शुरुआत की। साहू समाज के सपरिवार उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों और जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना दिया।राजेश रंजन द्वारा प्रस्तुत शिव भजन “हे शंभू तेरी हम इच्छा से दरबार तुम्हारे आए हैं…” सहित अन्य भावपूर्ण भजनों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। उनके बाद मुंबई से आए गायक कलाकार कपिल मौर्य ने अपनी सशक्त और मधुर गायकी से भक्तों का मन जीत लिया। वहीं विकास चौरसिया ने “भोले बाबा के नगरिया में जहां सब केहू आवेला…” जैसे लोकप्रिय भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। “किसने सजाया बाबा का भवन…” जैसे गीतों ने सजे हुए मंदिर परिसर की भव्यता को और भी जीवंत कर दिया।कार्यक्रम में संगीत वाद्य यंत्रों पर इंद्रदेव गुप्ता, पंकज मिश्रा, बबलू, जय नाथ विश्वकर्मा ने सशक्त संगत कर भजनों को सजाया, जबकि ध्वनि संचालन बृजेश मौर्य द्वारा किया गया। अंत में भगवान श्री गणेश, भगवान शिव एवं प्रभु श्री रामचंद्र जी की आरती के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ।आयोजनकर्ताओं धीरेंद्र साहू, कैलाश अवधारणा, अनूप गुप्ता, दीनानाथ गुप्ता, जितेंद्र साहू, त्रिवेणी, सोनू वर्मा सहित साहू समाज के पदाधिकारियों एवं शिव भक्तों ने कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर सभी कलाकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।


रिपोर्टर