पूर्व नपाध्यक्ष भारत सिंह यादव ने चेक देकर किया समर्पण निधि संग्रहण अभियान का श्रीगणेश.
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 12, 2026
- 226 views
तलेन । नगर तलेन मे पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भारत सिंह यादव द्वारा एक हजार का चेक प्रदान किया बताते चले की भारतीय जनता पार्टी का ग्यारह फरवरी के दिन से प्रत्येक वर्ष समर्पण दिवस के रूप मे प. दीनदयाल जी उपाध्याय की पुण्य तिथि को मनाते हुए आजीवन सहयोग निधि अभियान चलाया जाता है, जिसमे प्रत्येक वर्ष आजीवन सहयोग निधि भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा भारतीय जनता पार्टी के लिए निधि समर्पित की जाती है उसी क्रम मे प दीनदयाल जी उपाध्याय की पुण्य तिथि से ये अभियान प्रारम्भ हुआ सबसे पहले समर्पण राशि के रूप मे एक हजार का चेक पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष भारत सिंह जी यादव द्वारा इस अभियान के तलेन मंडल के प्रभारी मानसिंह यादव फौजीसरकार को दिया गया, इस अभियान के तहत मंडल के समस्त कार्यकर्ताओ से सम्पर्क भी किया जाएगा और समर्पण राशि भी एकत्रित की जानी है, भाजपा मंडल तलेन के महामंत्री अजबसिंह वंशकार और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.


रिपोर्टर