नाबालिग से अश्लील हरकत का आरोप,युवक गिरफ्तार

निजामपुरा में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस जांच जारी


भिवंडी। भिवंडी के निजामपुरा क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता तथा लैंगिक अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने अपनी नाबालिग बहन के संबंध में निजामपुरा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी रवि चंदनसिंह ठाकुर (19) को पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद उसने अनुचित व्यवहार किया, जिससे पीड़िता को मानसिक आघात पहुंचा।

एफआईआर के अनुसार, कथित घटनाएं अगस्त 2024 से लेकर हाल तक एक सोसाइटी में घटित होने का उल्लेख किया गया है। शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने प्राथमिक जांच कर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और 11 फरवरी 2026 को आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस सुत्रों ने बताया कि नाबालिग से जुड़े मामलों में कानून के तहत पीड़िता की पहचान गोपनीय रखना अनिवार्य है, इसलिए मामले से संबंधित संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। पीड़िता की सुरक्षा और काउंसलिंग के लिए आवश्यक प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है। मामले की माहिला पुलिस उप निरीक्षक चैताली जाधव कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट