एमबीबीएस परीक्षा में प्रथम शेट्टी की शानदार सफलता खुशी का माहौल

भिवंडी। शहर के भाजपा गुटनेता संतोष शेट्टी के सुपुत्र प्रथम शेट्टी ने चिकित्सा क्षेत्र की प्रतिष्ठित एमबीबीएस परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर परिवार के साथ-साथ भिवंडी शहर का नाम रोशन किया है। डी. वाय. पाटिल विश्वविद्यालय से मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने वाले प्रथम को हाल ही में नवी मुंबई स्थित विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. शिवानी पाटिल तथा स्कूल ऑफ मेडिसिन के डीन डॉ. राजीव राव के शुभहस्ते प्रथम शेट्टी का सत्कार किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों और गणमान्य अतिथियों ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। परिवार के अनुसार, प्रथम ने पढ़ाई के दौरान निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अध्ययन किया। बचपन से ही उनका रुझान चिकित्सा क्षेत्र की ओर था और डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का उनका सपना अब साकार होने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। प्रथम की सफलता के बाद शहर में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। शहर के कई सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्र के मान्यवरों ने भाजपा गुटनेता संतोष शेट्टी तथा पूर्व नगरसेविका शशिलता शेट्टी को बधाई देते हुए प्रथम के उज्ज्वल करियर की कामना की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि युवा पीढ़ी के लिए यह उपलब्धि प्रेरणादायक है और इससे शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश जाता है। शेट्टी परिवार ने सभी शुभचिंतकों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट